फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City roads will come under CCTV vigilence

सीसीटीवी कैमरों की निगाह में होंगे शहर के मुख्य मार्ग

Mon, 05 Feb 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
City roads will come under CCTV vigilence
शहर के व्यस्त मार्गों पर आए दिन जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी ने सोमवार को विकास भवन सभागार में व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। डीएम ने बाजार बंदी के दिन सदर बाजार के पंखी चौराहे से लेकर मशीनरी मार्केट तक फुटपाथों पर सजने वाले बुध बाजार की परंपरा खत्म करने का इरादा जाहिर करते हुए सभी मुख्य मार्गों को सीसीटीवी कैमरों के दायरे मेें लाने के लिए व्यापारियों से सहयोग मांगा। व्यापारियों ने दुकानों के आगे नालियों से दो फुट ऊंचे ऐसे चबूतरे अतिक्रमण हटाने के नाम पर नहीं तोड़े जाने का अनुरोध किया, जिनसे सफाई कार्य में कोई बाधा नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे व्यापारियों के सीसीटीवी कैमरे
शहर में जाम केे साथ सुरक्षा व्यवस्था और चोरी, लूट, छिनैती आदि अपराधों पर नियंत्रण के लिए डीएम ने कहा कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से लिंक अप करा लें। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सभी रास्तों की मॉनीटरिंग करेगा। कंट्रोल रूम से यह जानना संभव हो जाएगा कि किस रोड पर कहां यातायात का दबाव अधिक है और कोई अपराध होने की दशा में अपराधी किस दिशा में भागे हैं। व्यापारियों की सहमति मिलने पर डीएम ने कहा कि सीसीटीवी नेटवर्क के लिए व्यापारी बंधु 20 फरवरी तक आवेदन करके सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


बाजारबंदी के दिन बाहर के वाहन किए जाएंगे सीज
व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने अतिक्रमण और जाम की चर्चा के दौरान रोड के किनारे फुटपाथों पर लगे बिजली के पोल हटाकर स्ट्रीट लाइट के तार अंडरग्राउंड बिछाने पर जोर दिया। उन्होंने बुध बाजार से सदर से लेकर घंटाघर तक लगने वाले जाम का उल्लेख करते हुए कहा कि बाहर से सामान लाने वाले व्यापारी बंद दुकानों के आगे फड़ इतना ऊंचा लगा लेते हैं कि दुकानों में चोरी का खतरा बना रहता है। इस पर डीएम ने अधिकारियों को व्यापारियों के साथ बैठक कर बुध बाजार बंद कराने और बाजार बंदी के दिन बाहर से माल लेकर आने वाले व्यवसाइयों के वाहन सीज करने के निर्देश दिए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, मिश्रा गुट के जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता और नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अंटा चौराहा से मालखाना मोड़ तक आए दिन लगने वाले वाले जाम का हवाला देते हुए कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए अंटा चौराहा-अंजान चौकी मार्ग से वाल्मीकि कालोनी होकर जाने पर मार्ग से ट्रैफिक गुजारा जा सकता है, लेकिन इस रोड पर जन सामान्य ने दोनों तरफ से अतिक्रमण कर रखा है। व्यापारी नेताओं ने घंटाघर-लकड़ी मंडी रोड के दोनों ओर लकड़ी डालकर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग को लकड़ी मंडी से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार को साथ लेकर लकड़ी मंडी से अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दशेते हुए कहा कि इस समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए व्यापारी सहयोग करें तो प्रशासन भी उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने दुपहिया वाहन रोड पर खड़े करने के बजाय उनकी पार्किंग की उचित व्यवस्था अपने स्तर से करें। डीएम ने कहा कि फुटपाथों पर लगे रेता, बजरी, मोरंग आदि के ढेर तत्काल हटा लें क्योंकि दो दिन बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान चलने पर यह सारी सामग्री जब्त कर ली जाएगी। बैठक मेें एसपी केबी सिंह, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा, एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, व्यापारी नेता नाजिम खां, शहबाज खां, कृष्ण अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed