{"_id":"62168b323b8dc251f0579598","slug":"citizens-will-learn-waste-management-and-startup-shahjahanpur-news-bly4764009111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा प्रबंधन और स्टार्टअप सीखेंगे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा प्रबंधन और स्टार्टअप सीखेंगे शहरवासी
विज्ञापन
साक्षी सिरारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नगर निगम और ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव संस्था की ओर से शहरवासियों को कूड़ा प्रबंधन और स्टार्टअप शुरू करना सिखाया जाएगा। इसको लेकर शहीद पार्क में 28 फरवरी से दो मार्च तक कूड़ादान फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के अलग-अलग शहरों की संस्थाएं आकर स्टॉल लगाएंगी और लोगों को जानकारी देंगी।
सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्रित करने तथा उसके प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम लगातार चल रहा है। इससे कूड़े का सही निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण किया जा सके। नगर निगम की ओर से शहर के ककरा कलां में कूड़ा प्रबंधन के लिए एमआरएफ सेंटर भी बनाया है। इसमें शहर के विभिन्न मोहल्लों से कूड़ा कलेक्शन तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद कूूड़े से मिट्टी, पॉलिथिन, प्लास्टिक, लोहा, शीशा आदि को अलग करके उनका फिर से उपयोग में लाने योग्य बनाने का काम होता है।
अब शहरवासियों को खुद ही कूड़ा प्रबंधन के साथ ही स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया। इसके लिए नगर निगम और ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव संस्था की ओर से मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत कूड़ादान फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली, कानपुर, वाराणसी, चेन्नई, गुजरात जैसे शहरों की संस्थाएं व कंपनियां अपने स्टाल लगाएंगी। इन स्टालों पर कूड़े से बनी वस्तुएं रहेंगी तथा उसके संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
तीन दिन तक होंगे अलग-अलग कार्यक्रम
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव संस्था की सह संस्थापक साक्षी सिरारी ने बताया कि कूड़ा प्रबंधन के साथ ही स्टार्टअप शुरू करने के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए 28 फरवरी से दो मार्च तक तीन दिवसीय कूड़ादान फेस्टिवल का शहीद पार्क में आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा तीन दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल में पहले दिन 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में कितनी तरक्की की है, इसके संबंध में बताया जाएगा। एक मार्च को ट्रिपल आर (रिड्यूज रियूज रिसाइकिल) के तहत कूड़ा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। तीसरे दिन दो मार्च को कूड़े से अलग-अलग वस्तुओं को बनाने के बारे में बताया जाएगा। बताया कि फेस्टिवल में फैशन शो, डांस प्रतियोगिता व आर्ट इंस्टालेशन जैसे इंवेंट भी होंगे।