Shahjahanpur News: चाइनीज मांझे ने काटी 2500 घरों की बिजली, दो घंटे बाद बहाल हो सकी आपूर्ति
हथौड़ा उपकेंद्र के अंटा फीडर पर सोमवार सुबह करीब सात बजे फाल्ट आया था। इससे अंटा, बाबूजई, रेती, बिजलीपुरा, हयातपुरा समेत करीब 12 से अधिक मोहल्लों की बिजली गायब हो गई।
विस्तार
शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे ने शहर के 2500 घरों की बिजली गुल कर दी। भीषण सर्दी में सुबह-सुबह बिजली गुल होने के बाद हीटर, ब्लोअर और गीजर बंद हो गए। इससे लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, सूचना आने के बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी।
हथौड़ा उपकेंद्र के अंटा फीडर पर सोमवार सुबह करीब सात बजे फाल्ट आया था। इससे अंटा, बाबूजई, रेती, बिजलीपुरा, हयातपुरा समेत करीब 12 से अधिक मोहल्लों की बिजली गायब हो गई। सोमवार का दिन होने से ज्यादातर लोग कार्यालयों और बच्चों को स्कूल जाना था।
Bareilly News: युवती की हत्या के बाद चादर में बांधकर हाईवे किनारे फेंकी गई लाश, हाथ-पैर भी बंधे मिले
बिजली जाने से उन्हें काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर फीडर की लाइन ट्रिप होने पर एसएसओ ने उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी को सूचना दी। जेई ने तुरंत ही कर्मचारियों को लाइन पर गश्त के लिए भेजा। काफी प्रयास के बाद बाबूजई में वर्कशॉप के पास इंसुलेटर बर्स्ट मिला।
उसे बदलकर करीब दो घंटे बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। बिजलीकर्मियों ने बताया कि चाइनीज मांझा इंसुलेटर पर लगने से लाइन पर जर्क आ गया था। इसके चलते इंसुलेटर बर्स्ट हो गया था।
निगोही रोड पर एक घंटा बंद रहा फीडर
निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र का एमईएस फीडर सोमवार को करीब एक घंटे तक बंद रहा। एमईएस फीडर पर पेड़ों की छटाई का काम कराया। पुवायां रोड पर हाईटेंशन लाइन पर लगने वाली पेड़ों की डाल को काटा गया। इसके चलते पूरे फीडर की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन में मंगलवार को मरम्मत का काम कराया जाएगा। इसके चलते 33 केवी सिंधौली की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे तक बंद रहेगी। विद्युत पारेषण केंद्र के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक सिंधौली की बिजली आपूर्ति को बंद कर मरम्मत का काम कराया जाएगा। गर्मी से पूर्व निर्बाध आपूर्ति को लेकर तैयारियों के लिहाज से काम कराया जा रहा है।