फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   child dies due to soil erosion

खनन से बने गड्ढ़े में मिट्टी धंसी, दो भाई दबे, एक की मौत

Wed, 26 Feb 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
child dies due to soil erosion
मिर्जापुर। ईंट पथाई के लिए मिट्टी खनन से बने दस फुट गहरे गड्ढे में मंगलवार सुबह रेत निकालने गए दो भाई मिट्टी धंसने से दब गए। माता-पिता और मजदूरों ने जब तक उन्हें बाहर निकाला, उनमें से एक की मौत हो चुकी थी। सूचना भट्ठा मालिक तक पहुंची तो मृतक के परिजन को चार लाख रुपये देकर मामले को रफादफा कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। बाद में एसडीएम कलान रमेश चंद्र के निर्देश पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मढ़ैया गुसाईं निवासी अच्छन मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर ढाई स्थित बालाजी ब्रिक फील्ड पर पत्नी दिलजहां के साथ ईंट पाथने का काम करते हैं। साथ में उनके बच्चे भी मदद करते हैं। मंगलवार सुबह उनके बेटे 10 वर्षीय शोएब और आठ वर्षीय शफी मिट्टी खनन कर दस फुट गहरे खोदे गड्ढ़े में उतरकर रेत निकाल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी धंस गई और दोनों उसमें दब गए। शफी का कुछ शरीर बाहर रह गया लेकिन शोएब पूरी तरह मिट्टी में दब गया। शफी के चीखने पर पहुंचे माता-पिता और अन्य मजदूरों ने मिट्टी हटाकर उसे तो निकाल लिया लेकिन दम घुटने से शोएब की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार ने चार लाख रुपये देकर बालक के परिजन को चुप करा दिया तो पुलिस में शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन

कलान एसडीएम की सूचना पर मौका मुआयना किया गया है। भट्ठा मालिक से बात की जा रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। बच्चे के शव को लेकर परिवारवाले अपने घर चले गए हैं। - दिलीप यादव, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed