फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Child died due to drowning, body found in drain 100 meters away after six hours

Shahjahanpur News: बच्चे की डूबने से मौत, छह घंटे बाद 100 मीटर दूर नाले में मिला शव

Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Child died due to drowning, body found in drain 100 meters away after six hours
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी राजेश के सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु की नाले में डूबने से मौत हो गई। करीब छह घंटे बाद उसका शव मकान से सौ मीटर दूर नाले में पड़ा मिला। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोला मोड़ पर पल्लेदारी करने वाले राजेश का बेटा प्रियांशु शाम करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर खेलने के लिए निकला था। खेलने जाने के बाद वह लापता हो गया। काम से लौटे राजेश को बेटा नहीं मिला तो उन्होंने तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। उसके बाद आसपास की रिश्तेदारी में तलाश किया।
विज्ञापन

कोई सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका पर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आकर छानबीन की। पुलिस मकान से सौ मीटर की दूरी पर नाले पर गई। वहां प्रियांशु का शव नाले में उतराया मिला। उसका शरीर फूल गया था। बेटे के शव को देखकर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि प्रियांशु खेलते हुए नाले के पास पहुंच गया और फिसलने से नाले में गिरकर डूब गया। आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले प्रियांशु की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई शिवा के आंसू भी नहीं थम रहे हैं।

-----------
पिता के साथ मेला देखने गया था प्रियांशु
राजेश को शनिवार की शाम करीब चार बजे बेटे प्रियांशु ने कॉल कर बुलाया था। उनके आने के बाद वह पिता के साथ मेला देखने के लिए गया था। प्रिंयाशु ने झूले का आनंद लिया। मेला दिखाने के बाद राजेश ने उसे घर छोड़ दिया और काम पर चले गए थे। कुछ देर बाद घर लाैटकर आए बेटे को नहीं पाकर तलाश शुरू की थी।
-------------
यह बरतें सावधानी
गर्मी के मौसम में बच्चों को नदी, तालाब, ट्यूबवेल आदि पर नहाने नहीं जाने दें।
स्वीमिंग पूल आदि में नहाने जाने पर बच्चों को अकेला नहीं छाेड़े।
किसी भी आपात स्थिति होने पर तत्काल अस्पताल लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed