फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chief Minister's orders fly away, illegal taxi stands running indiscriminately

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री के आदेश हवाहवाई, धड़ल्ले से चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड

Thu, 18 May 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's orders fly away, illegal taxi stands running indiscriminately
पुवायां में शाहजहांपुर हाईवे पर चल रहा टैक्सी स्टैंड। संवाद
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर सवारियों को भरा जा रहा। अवैध रूप से संचालित इन टैक्सी स्टैंडों से वसूली भी हो रही है। शहर में पुलिस लाइन के सामने, पुवायां रोड, बरेली मोड़ समेत कई स्थानों पर वाहन चालकों ने अवैध टैक्सी स्टैंड बना लिए हैं। सीएम का आदेश आने के बाद एक बार फिर से पुलिस अनधिकृत टैक्सी स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे के पास पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा करने का कैंटोमेंट बोर्ड ने ठेका किया है। नियम के अनुसार, स्टैंड के अंदर आने वाले वाहनों की पर्ची काटी जानी चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं है। यहां सारे वाहन चालकों से वसूली की जाती है। ऐसी स्थिति में पुलिस लाइन के सामने, रोडवेज वर्कशॉप, निगोही रोड पर सड़क पर वाहन खड़ाकर सवारियों को भरा जाता है। इन जगहों पर पूर्व में सीएम के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को खड़ा करने पर पाबंदी लगाई थी। लेकिन, फिर से अनधिकृत रूप से वाहन खड़े होने लगे। इसी तरह बरेली मोड़ और हरदोई बाईपास व जीआईसी तिराहे के पास भी वाहनों को खड़ा कर सवारियों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन

---------
प्रतिदिन ठेके के नाम पर होती वसूली
-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद नबी आजाद ने बताया कि जीआईसी तिराहा, बरेली मोड़, पुवायां रोड पर प्रतिदिन ठेकेदार द्वारा 100 रुपये की पर्ची काटी जाती है। जबकि 80 रुपये प्रति गाड़ी लेना चाहिए। ई-रिक्शे से शुल्क लेने का नियम नहीं है। फिर भी 30 रुपये प्रति ई-रिक्शा वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हाईवे पर खुलेआम चल रहे टैक्सी स्टैंड
फोटो- 17 पीडब्ल्यूएनपी 03
पुवायां। पुवायां में खुटार रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने हाईवे किनारे टैक्सी स्टैंड चल रहा है। यहां टेंपो, मैजिक चालकों से रोजाना अवैध वसूली होती है और प्रतिमाह पुलिस के नाम पर भी रुपये लिए जाते हैं। शाहजहांपुर रोड, बंडा रोड, निगोही रोड और मोहम्मदी रोड पर भी हाईवे किनारे टैक्सी स्टैंड चलाए जा रहे हैं।
वाहन हाईवे किनारे खड़े होते हैं, लेकिन टैक्सी स्टैंड के नाम पर वसूली माफिया के लगाए गुर्गे करते हैं। इसके एवज में गुर्गे वाहनों को निर्देश देते हैं कि कौन सा वाहन कब सवारियां भरेगा और कोई ट्रक चालक सवारियां बैठाता है तो उससे मारपीट कर सवारियां बैठाने से रोकते हैं। मामला थाने भी पहुंचता है तो पुलिस अवैध टैक्सी स्टैंड चलवाने वालों को कुछ नहीं कहती है।
------
पार्किंग के नाम पर खानापूर्ति, मुख्य चौराहे पर खड़े रहते वाहन
फोटो नंबर- 19
जलालाबाद। पालिका द्वारा नगर में खंडहर रोड पर मंडी समिति के सामने, बारहपत्थर चौराहे पर बिजली उपकेंद्र के सामने, बरेली हाइवे पर सरैंया मोड़ के पास तथा फर्रुखाबाद रोड पर शिवदयाल इंटर कालेज के पास पार्किंग स्थल बनाने का दावा किया जा रहा हैं। असलियत में इन चिन्हित स्थलों पर पालिका द्वारा पार्किंग का बोर्ड लगवाकर केवल उन्हें पार्किंग स्थल बनाने की खानापूरी की गई है। वहां पर वाहन चालकों या सवारियों के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। पालिका द्वारा पार्किंग स्टैंड के नाम से तीन ठेके किए जाते हैं।
पंजीकृत ठेकेद्वार विभिन्न रोड पर संचालित जीप, ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य तरह के वाहनों से वसूली करते हैं। पालिका की ओर से जीप, इको से प्रतिदिन 60 रुपये, ऑटो से 30, ई-रिक्शा से 20, बस से सौ रुपये वसूली की जाती है। खंडहर रोड पर रोडवेज के सामने, बरेली रोड पर क्वालिटी चौराहे से आर्य समाज मंदिर तक, शाहजहांपुर रोड पर बारहपत्थर चौराहे के पास व फर्रुखाबाद रोड की तरफ आने जाने वाहनों की मुख्य चौराहे के पास भीड़ रहती है। ईओ डीएस वर्मा ने बताया कि निर्धारित राशि से ज्यादा वसूली करने की शिकायत उन्हें मिलती है तब संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
------------------
नेताओं की सरपरस्ती, फलता वसूली का कारोबार
अवैध टैक्सी स्टैंड पर भले ही अब शिकंजा कसा जा रहा हो मगर पहले ये बेरोकटोक संचालित होते थे। सत्ता पक्ष के नेताओं की सरपरस्ती में जमकर वसूली होती थी। सत्ता बदलने के बाद चोरी-छिपे टैक्सी स्टैंड संचालित किए जाने लगे। ठेकेदारों ने वसूली जारी रखी लेकिन सरपरस्त बदल गए। सत्ता पक्ष के नेताओं के संरक्षण में फिर से टैक्सी स्टैंड चलने लगे। जलालाबाद में टैक्सी स्टैंड चलाने को लेकर विवाद भी हुआ था। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो स्टैंड बंद हो गया लेकिन बाद में फिर नेताओं के संरक्षण में शुरू हो गया था।

------------------
-अनधिकृत रूप से खड़े होने वाले वाहनों को हटवाया जाएगा। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग बनवाने को संबंधित से वार्ता की गई है। अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - एस. आनंद-एसपी

पुवायां में शाहजहांपुर हाईवे पर चल रहा टैक्सी स्टैंड। संवाद

पुवायां में शाहजहांपुर हाईवे पर चल रहा टैक्सी स्टैंड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed