{"_id":"581f6e6c4f1c1b8553b374e5","slug":"chhath-festival-celebrated-with-reverence","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से मनाया छठ पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से मनाया छठ पर्व
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा
पूर्वांचल का महापर्व छठ श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई गई। गर्रा और खन्नौत नदियों के तट पर महिलाओं ने डूबते सूर्यदेव की विधि विधान से पूजा-अर्चना की और उन्हें ठेकुआ (मालपुआ), फल, सब्जी, मिष्ठान, गन्ना, शकरकंद आदि अर्पित कर दूध और गंगाजल से अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
छठ मइया की पूजा के लिए महिलाएं घर के सदस्यों के साथ सजधज कर गर्रा और खन्नौत नदियों के तट पर तीन बजे के बाद से ही पहुंचनी शुरू हो गई थीं। खन्नौत पुल (लोधीपुर) के तट पर सर्वाधिक भीड़ रही। पुल से पूजा देखने के लिए सैकड़ों राहगीर जमा होने लगे, जिससे यातायात काफी प्रभावित हुआ। पुरुष बंहगी सिर पर रखे पूजन सामग्री लेकर पहुंचते रहे। चार बजे के बाद से व्रती महिलाओं ने स्नान कर नदी किनारे रेत से शिवलिंग की आकृति बनाई और गन्ने लगाकर पारंपरिक ढंग से पूजा शुरू कर दी। बुजुर्ग महिलाओं ने छठ मइया के गीत गाए। खन्नौत का तट मांगिला हम वरदान ऐ छठी मइया, जनकपुर नइहर दीह बेटी सीता समान, सविता चललेे नहाय, सूरज चलले नहाय, आंधर लोग राह रोके सूरज होंहि सहाय आदि पारंपरिक गीतों से गूंज उठा। इसके बाद सभी ने नदी में घुसकर डूबते सूर्य को मौसमी फल, सब्जी, मिठाई, देशी घी, ठेकुआ, अगरौटा, शकरकंद, अदरक आदि की बांस से बनी टोकरी हाथ में लेकर पूजा की और सूर्यदेव को गाय के दूध एवं गंगाजल से अर्घ्य दिया। पूजन में पति और बेटों ने सहयोग किया।
तमाम महिलाओं ने मनौती पूरी होने तो कुछ ने शादी के बाद पहली बार व्रत रखकर संतान की कामना से पूजन किया। घाट पर युवाओं ने आतिशबाजी कर और ढोलबाजे पर नृत्य करके खुशियां मनाईं। वहीं, पूजास्थल पर टेेंट आदि लगाकर झंडियों से सजाया गया। सुरक्षा के लिहाज से यातायात प्रभारी आलोक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी मौके पर डटे रहे। ये महिलाएं सोमवार को उगते सूर्य की पूजा-अर्चना कर 36 घंटे के व्रत का पारायण करेंगी।व्यवस्था में पूर्वांचल महासभा के अशोक कुमार यादव, एचएन मिश्रा, विजय त्रिपाठी, सौरभ यादव, पदम प्रकाश विश्वकर्मा, अनिल यादव, ज्ञानेंद्र सिंह यादव आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
युवतियों में सेल्फी लेने की मची होड़
छठ पूजा के दौरान युवतियों और सजधज कर नदी के तट पर पहुंचीं सुहागिनों में सेल्फी लेने की भी होड़ लगी रही। कुछ ने पूजा से पहले तो कुछ ने पूजा के बाद आपस में सेल्फी लेकर इन पलों को बतौर यादगार संजोकर रखा। इसके अलावा चारों ओर युवक-युवतियां घरवालों के फोटो मोबाइल में कैद करने में जुटे रहे। तमाम लोगों ने तो खन्नौत पुल से ही फोटो लेने शुरू दिए।