{"_id":"6a0f4a35a6a73f6fd8057c8e","slug":"chess-ankit-sen-takes-first-place-in-senior-category-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-173961-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतरंज : सीनियर वर्ग में अंकित सेन को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतरंज : सीनियर वर्ग में अंकित सेन को प्रथम स्थान
विज्ञापन
मास्टरमाइंड कप में विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मास्टरमाइंड कप चेस चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। शह और मात के खेल में खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर बाजी मारी। सीनियर वर्ग में अंकित सेन ने प्रथम पुरस्कार पाकर ट्रॉफी और 2500 रुपये का पुरस्कार जीता।
शहर के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हुए दो दिवसीय आयोजन में सीनियर वर्ग में अंकित सेन ने प्रथम, पुष्कार सक्सेना ने द्वितीय स्थान पाया। रुबल सक्सेना को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में 18 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर-19 वर्ग में ध्रुव कुमार दीक्षित, हार्दिक सक्सेना, देवांश राठौर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
इसी प्रकार अंडर-15 वर्ग में क्रमशः आयुष गुप्ता, पारस श्रीवास्तव, सारस गुप्ता ने बाजी मारी। अंडर-11 में ईश सक्सेना, सूर्यांश शुक्ला, तेजस्व सक्सेना, अंडर-7 में वेदांश वर्मा, आयुष्मान मिश्र, वैदिक गुप्ता विजेता बने। सर्वश्रेष्ठ बालिका में अदिति सक्सेना, प्राची राय, प्रगति विजय विजेता बनीं।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में नेशनल आर्बिटर विश्वजीत विक्रम शामिल रहे। विजेताओं को ओसीएफ के राजेश कंचन, प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर नरेंद्र त्यागी, अखिलेश शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, अंकित सेन, मनोज सक्सेना, जिला चेस एसोसिएशन के सचिव विपिन अग्निहोत्री का सहयोग रहा।