{"_id":"69beede2b21e0cfbd906f4aa","slug":"checked-the-progress-of-construction-work-at-the-railway-station-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-168611-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों की प्रगति को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों की प्रगति को परखा
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम के साथ निरीक्षण करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: वि
शाहजहांपुर। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सांसद अरुण कुमार सागर और मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के साथ शनिवार दोपहर शाहजहांपुर व रोजा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म नंबर एक व दो पर आधुनिकीकरण कार्यों का जायजा लिया।
इस समय अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। सांसद ने डीआरएम को मीरानपुर कटरा क्षेत्र में कसरक खुदागंज और डभौरा निगोही रोड क्रॉसिंग को जल्द खुलवाने के लिए कहा। इस बीच यह तय हुआ कि रेलवे की ओर से रोजा में गुरुद्वारे के पास 200 मीटर नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने रोज़ा में लंबे समय से बंद पड़े रास्ते को भी शीघ्र खुलवाने का आश्वासन दिया। इस बीच कुछ स्थानों पर काम की स्थिति को देख नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, अपर रेल प्रबंधक पारितोष गौतम, पीएन त्रिपाठी, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद रहे।