फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cheated of Rs 12 lakh on the allure of having money buried in the house

Shahjahanpur News: घर में धन गड़ा होने का लालच देकर 12 लाख रुपये ठगे

Wed, 15 May 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 15 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 12 lakh on the allure of having money buried in the house
कलान। घर में धन गड़ा होने का झांसा देकर साधु ने 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कलान थाना क्षेत्र के ग्राम गुदौरा दाउदपुर निवासी धरमवीर ने पुलिस को बताया कि गांव में दो महीने पहले एक साधु आया था। साधु ने उससे कहा कि उसके घर में माया का वास है। जेवरात गड़े हुए हैं। हवन आदि कराना पड़ेगा। साधु के झांसे में आकर पीड़ित ने हवन के खर्च के नाम पर जंजीर, अंगूठी, कुंडल, पायल समेत 12 लाख रुपये धीरे-धीरे कर दे दिए जब गड़ा धन नहीं मिला तो उसने साधु से रुपये मांगे। ठग ने उसे धमकाया कि यह बात किसी को पता चली तो औलाद नष्ट हो जाएगी और वह बर्बाद हो जाएगा, जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो वह थाने पहुंचा। उसने ठग के खिलाफ तहरीर दी है। धरमवीर के मुताबिक साधु अपना पता मिर्जापुर ढाईघाट बता रहा था। थाना प्रभारी प्रभात चंद्र ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed