{"_id":"5894ca4d4f1c1bf340e815c0","slug":"central-and-state-government-lashed-nasimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसे नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार पर बरसे नसीमुद्दीन
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने यहां आयोजित चुनावी सभा में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। बसपा प्रत्याशी गुरवचन लाल के समर्थन में कस्बे में खुटार मार्ग पर हुई सभा में नसीमुद्दीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन लाने का झांसा देकर केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गए, लेकिन अच्छे दिन के बजाए नोटबंदी करके पूरे देश को एटीएम और बैंकों की लाइन में खड़ा कर दिया। कहा, प्रदेश की अखिलेश सरकार के पांच साल में लूट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, हत्या, अवैध भू-खनन, सरकारी और गैर सरकारी जमीनों, दुकानों पर कब्जों की बाढ़ सी आ गई। प्रदेश की जनता ने अब पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से बसपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर प्रत्याशी गुरवचन लाल सहित तमाम नेता मौजूद रहे। इससे पूर्व नेताओं ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन