फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case filed against five people including SP District Vice President for assault

Shahjahanpur News: सपा जिला उपाध्यक्ष समेत पांच लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five people including SP District Vice President for assault
जलालाबाद। वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने बृहस्पतिवार रात एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी गौरव तिवारी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि सपा के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र वाजपेयी द्वारा वाहनों से अवैध रूप से की जाने वाली वसूली को लेकर कुछ दिन पहले उसने अधिकारियों से शिकायत की थी। इससे आरोपी उससे रंजिश मानने लगा। रात करीब नौ बजे वह फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित ट्रैवल्स ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान जीवेंद्र, उसका भाई करन, पिता शिवओम के अलावा साथी नबी व प्रशांत नाजायज और लाइसेंसी हथियार लेकर आ गए। आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। पास-पड़ोस के अन्य लोगों के आ जाने पर वह लोग उसे धमकाते हुए चले गए। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


-सपा के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र वाजपेयी पर लगे सारे आरोप निराधार हैं। नगर पालिका से पूर्व में उन्होंने ठेका लिया था। सत्ता पक्ष के इशारे पर उनका उत्पीड़न कर मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed