{"_id":"6ab12782492cf5e698033ff9","slug":"450-patients-examined-six-children-and-10-pregnant-women-found-to-be-suffering-from-anemia-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-185306-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 450 मरीजों की जांच, छह बच्चे और 10 गर्भवती महिलाएं मिलीं एनीमिया से ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 450 मरीजों की जांच, छह बच्चे और 10 गर्भवती महिलाएं मिलीं एनीमिया से ग्रस्त
विज्ञापन
सेवा भारती की ओर से वन स्टॉप सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते डॉ. गौरव म
शाहजहांपुर। सेवा भारती शाहजीपुर महानगर की ओर से सोमवार को वन स्टॉप सेंटर में सुपोषित भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य शिविर में करीब 450 मरीजों की जांच की गई। इनमें छह बच्चे एनीमिया से ग्रसित पाए गए, जबकि 10 गर्भवती महिलाओं में भी एनीमिया की पुष्टि हुई। इसके अलावा 22 लोगों की शुगर की जांच की गई। जिला अस्पताल की टीम ने जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। बच्चों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।
अभियान के तहत 21 से 30 सितंबर तक महानगर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और कुपोषण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव मिश्रा ने बच्चों में कुपोषण के कारण और बचाव के उपाय बताए। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदु ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।
जिला अस्पताल से डॉ. निषाद और उनकी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सेवा भारती की विभागाध्यक्ष सीमा वाजपेयी, मुख्य संरक्षक सोनिया राठौर, अल्पना श्रीवास्तव, प्रांत सह सेवा प्रमुख चंदन, विभाग प्रचारक रवि, पार्षद मनीष गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता श्यामदेव ने की। वन स्टॉप सेंटर की हेड नमिता जी और आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।