{"_id":"671575d5fd5abcf8860a3b64","slug":"carpet-weaver-crushed-by-roadways-bus-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-129644-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज बस से कुचला कालीन बुनकर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज बस से कुचला कालीन बुनकर, मौत
Mon, 21 Oct 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
मृतक रामदयाल का फाइल फोटो
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बा निवासी कालीन बुनकर रामदयाल की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने हरदोई डिपो की रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश में जुटी है।
रामदयाल मजदूरी पर कालीन बुनाई का कार्य करके अपने परिवार का पेट पालते थे। शनिवार शाम वह रौरा चौराहे पर स्थित परचूनी की दुकान से घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदकर लौट रहे थे। तभी हाईवे को पार करते समय वे हादसे का शिकार हो गए। इसके बाद रोडवेज चालक व परिचालक बस लेकर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से तीन किमी आगे सड़क के किनारे खड़ी खाली बस को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन तब तक उसके चालक-परिचालक सवारियां उतारकर भाग चुके थे। मृतक अपने पीछे मां रंपा देवी व पत्नी द्रोपदी समेत पांच बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया।