फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cambridge convent school children will get four scholarships

कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के चार बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Sun, 10 Jan 2016 08:35 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sun, 10 Jan 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
नगर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल चार बच्चे बेहतर अंक लाने के चलते सीबीएसई की मेरिट स्कालरशिप के लिए चुने गए हैं। इससे कालेज में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

वर्ष 2014-15 के शैक्षिक सत्र में स्कूल के बच्चों ने हाईस्कूल और इंटर में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया था। सीबीएसई की ऑल इंडिया एससी/एसटी मेरिट स्कॉलरशिप के लिए स्कूल की दसवीं की छात्रा तनिका विश्वास, शुभेंदु कुमार आर्य, अजीत प्रताप सिंह और इंटर की छात्रा जूही वर्मा को स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। स्कूल के डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल, सह डॉयरेक्टर रचित अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. एएन शर्मा ने बच्चों को स्कॉलरशिप के लिए चुने जाने पर हर्ष जताते हुए कहा कि इससे अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेकर मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अच्छे अंक लाकर स्कूल और परिवार का नाम रोशन करेंगे।

स्कूल में बच्चों ने स्कॉलरशिप के लिए चयनित बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के शिक्षकों ने भी चयनित छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed