{"_id":"691e1ea41706f733f4080be2","slug":"called-to-take-inspiration-from-the-bravery-of-rani-lakshmibai-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158164-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य से प्रेरणा लेने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
विज्ञापन
शाहजहांपुर में विद्यार्थी परिषद की रैली में शामिल युवा व अन्य। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई की 196वीं जयंती पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से शौर्य यात्रा का आयोजन निवाजपुर में किया गया। समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, सचिव सुनीता सिंह, कोषाध्यक्ष शुभा शर्मा ने सभी सदस्यों के साथ शौर्य यात्रा निकाली।
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं ने झांसी की रानी, अहिल्याबाई होल्कर और रानी दुर्गावती का वेश धरकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर संजीता अग्रवाल ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन
अतिथियों ने समाज में प्रमुख योगदान देने वाली सरोज मिश्रा व उर्मिला देवी को सम्मानित किया। आचार्य विनीता यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में अर्चना, गरिमा चौरसिया, स्वाति सक्सेना, प्रियंका श्रीवास्तव, अनुभा शुक्ला, सृष्टि, दिव्या मिश्रा, अदिति यादव आदि मौजूद रहीं। आभार प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने जताया।
--
भगवा झंडा लेकर निकले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई की ओर से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलहर सर्किल की सीओ ज्योति यादव ने परिषद का ध्वज दिखाकर किया। यात्रा कचहरी चौराहा से प्रारंभ होकर इस्लामिया कॉलेज, बहादुरगंज रोड व सदर थाना होते हुए शहीद उद्यान के पास समाप्त हुई। जिला संगठन मंत्री संदीप, महानगर अध्यक्ष रानू दुबे, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने विचार रखे। विभाग संगठन मंत्री राहुल गंगवार, आयुष श्रीवास्तव, वैभव सक्सैना, करन सिंह, जय मौर्य, सौम्या आदि मौजूद रहे।
--
जैतीपुर में भी हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रमजैतीपुर। सरस्वती विद्या मंदिर, खेड़ाबझेड़ा में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष रिंकी सिंह,मुख्यातिथि अंजली सक्सेना, वक्ता मीना मिश्रा ने रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान ममता मौर्य, रिंकी, रानी गुप्ता, भावना, सविता, पारुल मिश्रा आदि मौजूद रहीं। संवाद