फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Butter, biscuits and chocolate samples sealed

घी, बिस्कुट और चॉकलेट के नमूने सील

Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Butter, biscuits and chocolate samples sealed
- फोटो : demo pics

विज्ञापन
पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर के प्रतिष्ठान पर अफसरों का छापा
 दिवाली के मौके पर खान-पान की वस्तुओं में अपमिश्रण और इससे फूड प्वॉयजनिंग की शिकायतें रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सैंपलिंग अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने पतंजलि उत्पादों के वितरक अनुभव मेहरोत्रा के कटियाटोला स्थिति प्रतिष्ठान श्री बालाजी ट्रेडर्स पर छापा मारा। अधिकारियों ने वहां से गाय के घी, दूध बिस्कुट और एनर्जी बार चॉकलेट के नमूने सील किए। 
शनिवार को डीएम राम गणेश ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में त्यौहार के मौके पर खाद्य वस्तुओं की घटतौली और उनमें मिलावट की रोकथाम के लिए अधिकारियों को छापेमारी करके सघन चेकिंग और सैंपलिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों से भी चेकिंग अभियान में सहयोग मांगा था।  
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों को डीएम ने दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की सैंपलिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए थे क्योंकि होली-दिवाली जैसे मौकोें पर दूध, मावा, पनीर, मिठाइयों आदि की खपत बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान के पहले दिन सोमवार को अफसरों की टीम केरूगंज की खोया मंडी पहुंची तो उन्हेें वहां के व्यापारियों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजे में टीम वहां से मावा का एक सैंपल लेकर लौट आई। तब से खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने केवल देहात क्षेत्र में मिठाइयों और अन्य खाद्य वस्तुओं के नमूने लेने पर ध्यान केंद्रित कर रखा, लेकिन शुक्रवार को विभागीय टीम ने कटिया टोला में पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर के प्रतिष्ठान पर छापेमारी करके शहर के अन्य दुकानदारों में हलचल पैदा कर दी। इस दौरान आसपास के अन्य कई विक्रेता अपनी दुकानों के शटर गिराकर खिसक लिए।   

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने पतंजलि वितरक के प्रतिष्ठान से उन वस्तुओं के नमूने लेने को प्राथमिकता की दी गई, जिनकी शुद्धता को लेकर कंपनी व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। उन्होंने बताया के गाय के शुद्ध घी, दूध बिस्कुट और एनर्जी बार चॉकलेट के बंद पैकेट से लिए गए नमूने राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ  भेजे जाएंगे। इन्हें मिलाकर अब तक 26 नमूने लिए जा चुके हैं। टीम में खाद्य सुरखा अधिकारी जुगुल किशोर, आरपी गंगवार, रामजी शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed