Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Business worth crores on Dhanteras

Shahjahanpur News: धनतेरस पर बरसी मां लक्ष्मी की कृपा... करोड़ों का कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Business worth crores on Dhanteras
सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में धनवर्षा हुई। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और सजावटी सामान तक की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सुबह से मध्य रात्रि के बाद तक बाजारों में रौनक बनी रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। किसी ने परंपरा निभाने के लिए नए बर्तन खरीदे तो किसी ने निवेश के लिए सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण पसंद किए। ऑटोमोबाइल शोरूम में भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिलीवरी लेने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार, बहादुरगंज और चौक सहित प्रमुख बाजारों को दुकानदारों ने आकर्षक ढंग से सजाया था। सुबह करीब दस बजे से ही खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते-होते बाजारों की सड़कें ग्राहकों से पट गईं। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी की। दुकानदारों के चेहरे पर भी ग्राहकों की भीड़ देखकर रौनक नजर आई। सराफा कारोबारियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन विक्रेताओं तक के यहां देर रात तक बिक्री होती रही।
विज्ञापन

--
बर्तन बाजार में करीब 60 करोड़ के कारोबार का अनुमान
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बर्तन बाजार में खूब चहल-पहल रही। लोगों ने स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों के साथ ब्रांडेड डिनर सेट और किचन के अन्य सामान खरीदे। पूजा सामग्री, दीपक और श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई। बर्तन व्यापारी राजेश गुप्ता के अनुसार, जिले में करीब सौ बर्तनों की दुकानें हैं। धनतेरस पर करीब 60 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कीमतें गिरने से सराफा बाजार भी चमका
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सराफा बाजार में दिखाई दिया। पिछले दिनों कीमतों में तेजी के चलते खरीदारी टाल रहे ग्राहकों ने अब राहत मिलने पर आभूषण खरीदे। हल्के और फैंसी डिजाइन के आभूषणों की मांग अधिक रही। इसके अलावा निवेश के लिए सोने-चांदी के सिक्के और बिस्किट भी खरीदे गए। चांदी की श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी लोगों की पसंद बनीं। सदर सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सराफ ने बताया कि पूरे जिले में करीब सौ करोड़ रुपये की खरीदारी का अनुमान है।

--
ईएमआई के सहारे घर पहुंचे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मोबाइल, एलईडी टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन की खूब बिक्री हुई। महंगे सामान खरीदने के लिए ग्राहकों ने आसान किस्तों और कंपनियों के आकर्षक ऑफर का सहारा लिया। एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन की मांग अधिक रही। मोबाइल फोन के बाजार में 20 से 30 हजार रुपये तक के फोन खूब बिके। लोगों ने दिवाली पर पुराने उपकरणों को बदलकर नए सामान खरीदने में भी दिलचस्पी दिखाई।
--
एक हजार से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कारोबार चमका। लोगों ने पहले से बुक कराई गई बाइक और स्कूटी की शुभ मुहूर्त में डिलीवरी ली। चारपहिया वाहनों के शोरूम में भी सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। शोरूम संचालकों ने डिलीवरी के लिए विशेष इंतजाम किए थे। सिद्धि विनायक होंडा के विनायक पाठक ने बताया कि एक हजार से ज्यादा बाइकों की डिलीवरी जिलेभर में होने का अनुमान है।

--
दिवाली की सजावट के सामान से भी बाजार गुलजार
घरों को रोशन करने के लिए लोगों ने रंग-बिरंगी बिजली की झालरें, एलईडी लाइटें, मोमबत्तियां और मिट्टी के दीपक खरीदे। सामान्य मिट्टी के दीये 25 रुपये में 25 और डिजाइनर दीये दो रुपये प्रति पीस की दर से बिके। सजावटी मालाओं की कीमत 50 से 150 रुपये तक रही। वहीं, श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की कीमत 50 से 2500 रुपये तक थी। लोगों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार मूर्तियां खरीदीं।
--
खील-खिलौने से लेकर मिठाइयों के गिफ्ट पैक तक की मांग
मिठाई व गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। परंपरागत खील-खिलौने 100 रुपये किलो बिके। मिठाइयों में काजू कतली 220 रुपये के 200 ग्राम के पैक में उपलब्ध रही। सोनपापड़ी 320 रुपये में 800 ग्राम और बूंदी के लड्डू 260 रुपये में 500 ग्राम बिके। इसके अलावा उपहार देने के लिए 1200 रुपये का ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक भी ग्राहकों को पसंद आया। नमकीन और रसगुल्ले का गिफ्ट हैंपर 300 रुपये में उपलब्ध रहा। व्यापारी कमल अग्रवाल ने बताया कि करीब 50 करोड़ रुपये का पूरे जिले में कारोबार होने का अनुमान है।
--
दिनभर में हुए 60 बैनामे



सदर तहसील में धनतेरस पर कुल 60 बैनामा हुए। इससे 56 लाख 780 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। आम दिनों में 30 से 40 बैनामा होते हैं, लेकिन धनतेरस की वजह से इनकी संख्या बढ़ गई। सब रजिस्टार सदर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कई लोग धनतेरस पर प्रॉपर्टी लेना शुभ समझते हैं। इसी वजह से बैनामों की संख्या आम दिनों से दोगुनी हुई।

--
धनतेरस पर पांच घरों में बेटियों का जन्म, दो का नाम रखा लक्ष्मी
धनतेरस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में खुशियों ने दस्तक दी। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक पांच बेटियों ने जन्म लिया। बेटियों के जन्म से परिवारों में खुशी का माहौल रहा। इनमें दो परिवारों ने अपनी नवजात बेटियों का नाम लक्ष्मी रखा। धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में बेटी के जन्म को परिवारों ने मां लक्ष्मी के आगमन के रूप में देखा। परिजनों ने नवजात बच्चियों और उनकी माताओं की सेहत को लेकर खुशी जाहिर की।

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

सदर बाजार में खील-खिलौने खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed