फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus of smugglers going to Delhi with opium broke down...Police arrested

Shahjahanpur News: अफीम लेकर दिल्ली जा रहे तस्करों की बस हुई खराब...पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Bus of smugglers going to Delhi with opium broke down...Police arrested
शाहजहांपुर। अफीम बेचने के लिए लखनऊ से दिल्ली जा रहे तस्करों की बस रास्ते में खराब हो गई। दूसरी बस का इंतजार करते समय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को आठ किलो 354 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पकड़े गए चार आरोपियों में से तीन झारखंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 08.15 बजे एसओजी, सर्विलांस सेल और रोजा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने बरेली हाईवे पर अटसलिया पुल के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास आठ किलो 354 ग्राम अफीम बरामद की। पकड़े गए आरोपियों में से तीन झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम योगेंद्र कुमार निवासी ग्राम हेवई थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग, रामजीवन कुमार निवासी ग्राम दोढ़ी मंधनिया थाना मयूरहंड, जिला चतरा और बबलू कुमार निवासी कस्बा व थाना गिद्धौर, जिला चतरा बताया। उनके साथ पुलिस ने तिलहर थाना क्षेत्र के गांव सलेमाबाद पट्टी गुलचंपा मैचक निवासी अरविंद कुमार को भी पकड़ा है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वे लोग झारखंड से सस्ते दामों में अफीम ले आते हैं। इसे दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों मे बेच देते हैं। बरामद अफीम भी वे लोग झारखंड से लाए थे। वे लोग लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए बस में सवार हुए थे। बस में खराबी आ जाने के कारण वे लोग यहां पर उतरकर दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed