फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BSNL employees goes on strike

वेतन पुनरीक्षण के लिए बीएसएनएल कर्मियों ने की हड़ताल

Thu, 27 Jul 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 27 Jul 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
BSNL employees goes on strike
BSNL
सीधी भर्ती में सेवानिवृत्ति का लाभ का मिले
विज्ञापन

बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन ने चार सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल रखी और कार्यालय परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभा कर मांगें शीघ्र पूरी किए जाने के लिए आवाज उठाई। जिला सचिव सूर्य नारायण शुक्ला ने कहा कि एक जनवरी 2017 से वेतन और पेंशन पुनरीक्षण शीघ्र कराया जाए। वेतन और पेंशन पुनरीक्षण अब तक न होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। एसएनईए के जिला सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि विभाग में सीधी भर्ती वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाए और ट्रेड यूनियन की गतिविधि पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। हड़ताल के कारण कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। हड़ताल में शामिल होकर प्रदर्शन करने वालों में संजय गिरि, पीयूष, राजेंद्र, विश्वनाथ मौर्या, मधुरेंद्र गुप्ता, अनीस अहमद, मशरूर, खलीकुर्रहमान, हरिशंकर, संतोष शुक्ला, सर्वेश कुमार शुक्ला, उप मंडलीय अभियंता जेएन वाजपेयी, मंडलीय अभियंता एके श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, लेखाधिकारी आरएस पाल, जेटीओ विनीत श्रीवास्तव, भुवनेश्वर, आलोक दीक्षित, सरताज शाह, दीपक कपूर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed