{"_id":"65f4a49e1f1f9b414e0240c4","slug":"bsf-jawan-himself-had-withdrawn-the-money-his-face-seen-in-the-footage-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-115139-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीएसएफ जवान ने खुद निकाले थे रुपये, फुटेज में दिखा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीएसएफ जवान ने खुद निकाले थे रुपये, फुटेज में दिखा चेहरा
Sat, 16 Mar 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला खिरनीबाग निवासी बीएसएफ के जवान चंद्रप्रकाश की लोकेशन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मिली है। जवान ने एटीएम से खुद रुपये निकाले थे। सीसीटीवी फुटेज में जवान का चेहरा दिखा है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
49 बटालियन में जम्मू-कश्मीर में सिपाही के पद पर कार्यरत चंद्रप्रकाश चार मार्च को यूनिट लौटते समय बेगमपुरा एक्सप्रेस से लापता हो गए थे। उन्होंने व्हाट्सएप पर भाई से चैटिंग कर मिलक लोकेशन बताई थी। चार मार्च को घर से निकले चंद्रप्रकाश सात मार्च तक ड्यूटी नहीं पहुंचे तो उनके भाई शैलेंद्र ने एसपी चंद्रप्रकाश से मिलकर गुहार लगाई थी। थाना सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज करने के बाद उसकी अंतिम लोकेशन अंबाला मिली थी। पुलिस की टीमों ने वहां जाकर पड़ताल की पर कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच उसके खाते से पांच हजार रुपये निकाले जाने पर बृहस्पतिवार को टीम जांच करने के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गई थी, जहां फुटेज में उनका चेहरा नजर आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि चंद्रप्रकाश लापता नहीं हुआ, बल्कि घूमने निकला है। उनके परिजन ने दो लाख रुपये रिश्तेदार से मांगकर ले जाने की जानकारी भी दी है। पुलिस के अनुसार, उसने ऑनलाइन गेम में रुपये लगा रखे हैं। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि फुटेज की गहनता से देखकर जांच की जाएगी।
-- -- -- -- --
लापता दूधिया भी घर लौटा, गया था नोएडा
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव खिरिया खुर्द निवासी सेठपाल का पुत्र अशोक सिंह लापता हो गया था। बृहस्पतिवार की देर रात वह भी घर लौट आया। पुलिस ने उससे पूछताछ की है। उसने यहां मन नहीं लगने पर नोएडा में काम की तलाश में जाने की बात बताई है।
विज्ञापन
12 मार्च को दूध बेचने आने के दौरान गदियाना चुंगी स्थित मेडिकल स्टोर पर अशोक बाइक खड़ी कर चला गया था। परिजन ने उनकी तलाश की। सुराग नहीं लगने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच अशोक ने फोनकर बताया था कि उसे चार लाेगों ने पकड़ रखा है। बृहस्पतिवार की देर रात वह घर लौट आया। उससे पुलिस ने पूछताछ की। उसकी पत्नी राधा ने बताया कि अशोक काफी नशे में हैं। इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह ने बताया कि वह खुद ही घर से गया था।