{"_id":"58a5a6be4f1c1bbc5cd840a8","slug":"brother-now-sleeping-ilkshnu-aaiun-members-hi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया अब कौन सो इलक्शनु आउन वालो हइ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया अब कौन सो इलक्शनु आउन वालो हइ...
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से लग्जरी गाड़ियों में सैर कर रहे और दिन भर मुफ्त का माल तोड़ने के बाद शाम को लालपरी का भी जुगाड़ हो रहा था, लेकिन चुनाव के बाद आज किसी ने पूछा तक नहीं। कई नेताओं ने तो कार्यकर्ताओं का फोन तक रिसीव नहीं किया। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नेताओं ने कार्यकर्ताओं को खासी अहमियत देनी शुरू कर दी थी। उन्हें खासमखास बताते हुए गाड़ियां मुहैया कराई गई थीं। दिन भर लग्जरी गाड़ियों में घूमना, मुफ्त के भोजन पानी की व्यवस्था और शाम को सुरा की व्यवस्था। भैया मौजां ही मौजां थी। लगे हाथों चुनावी गाड़ियों से रिश्तेदारी में भी मौज मार ली। मुफ्त में घूमे और गाड़ी का रौला भी गांठा। चुनाव निपट गया, अब कोई पूछने वाला नहीं दिख रहा। कार्यालयों के चक्कर लगाए वो भी बंद मिले। पैदल भी चलना पड़ा और हलक सूख गया। ऐसे ही एक कार्यकर्ता से बात हुई तो बोला कि भैया अब कौन सो इलक्शनु आउन वालो हइ। बताया कि अगले साल नगर निकाय के चुनाव हैं, तो मायूस हो गए बोले, उहिमा इत्तो मजा थोड़उ अइही।
विज्ञापन