फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Broken culvert due to tractor trolley passing, jammed

ट्रैक्टर ट्रॉली गुजरने से टूटा पुलिया का पटला, लगा जाम

Sun, 10 Apr 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Broken culvert due to tractor trolley passing, jammed
तिलहर निगोही मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का पटला टूटने से उसमें फंसी बजरी से भरी ट्राली - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। तिलहर-निगोही मार्ग पर गांव डभौरा के सामने निर्माणाधीन पुलिया का पटला ट्रैक्टर ट्रॉली निकलते ही टूट गया। बजरी भरी ट्रॉली का पहिया नाले में घुस गया। मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तिलहर रेलवे स्टेशन के समीप से निगोही को जाने वाले मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। इस मार्ग पर गांव डभौरा के सामने पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। यह पुलिया अभी आधी सड़क तक बनाई जा चुकी है, जिस पर आवागमन शुरू कर दिया गया है। आधी पुलिया का निर्माण जारी है। शनिवार की शाम सड़क निर्माण के लिए कोलतार लगी बजरी लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर से निकली, पुलिया का एक पटला टूट गया।
विज्ञापन

ट्रॉली का पहिया पुलिया के अंदर चला गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार निर्माण में घटिया सामग्री लगा रहे हैं, जिसके कारण निर्माणाधीन पुलिया का पटला टूट कर नीचे गिर गया। लोगों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिया पर देर शाम तक आवागमन बाधित रहा। इसके कारण दूरदराज गांव जाने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

शाहजहांपुर में शनिवार को सुबह मोहल्ला ऐमनजई जलालनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से क्षतिग

शाहजहांपुर में शनिवार को सुबह मोहल्ला ऐमनजई जलालनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से क्षतिग- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed