फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Breaking the waterless fast by offering prayers to the rising sun

Shahjahanpur News: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर निर्जल व्रत का पारण

Wed, 29 Oct 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Breaking the waterless fast by offering prayers to the rising sun
शाहजहांपुर में खन्नौत नदी तट पर पानी में खड़े होकर सूरज की पूजा करती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। सूर्य उपासना के पर्व छठ के चौथे दिन मंगलवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण किया गया। इस दौरान छठ मैया के गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

तड़के करीब पांच बजे से खन्नौत नदी, गर्रा नदी के तट, कृभको नगर व रिलायंस परियोजना के कृत्रिम तालाब पर व्रती महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हल्की सर्दी हाेने के बावजूद महिलाओं के उत्साह में कमी नहीं आई। सिर पर विभिन्न प्रकार के फल, सब्जी और पूजन सामग्री की टोकरी को लेकर महिलाएं पहुंचीं।
विज्ञापन

इसके बाद खन्नौत नदी में महिलाओं ने आस्था के साथ छठ माता को विभिन्न प्रकार के फल, ठेकुआ अर्पण कर धूप व कपूर जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद नदी में घुटनों तक पानी में खड़े होकर व्रत का पारण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उगा है सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ केरे बेरवा पूजन केरे बेरवा हो...भक्ति गीत से माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। सूर्य के उदय होते ही जयकारे लगाए गए। इस बीच महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर पति की लंबी उम्र की कामना की। पटाखे भी दागे।

--
मेले जैसा रहा माहौल
मंगलवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं के उत्साह में कमी नहीं थी। खन्नौत तट पर मेले जैसा माहौल रहा। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजावट व सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने यहां पर फोटो खींचवाएं। इस बीच सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। भारी वाहनों का रूट भी डायवर्ट रहा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed