फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   boyfriend and girlfriend committed suicide in shahjahanpur

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या: मोबाइल पर ऐसी क्या हुई बात, प्रेम विवाह से पहले दोनों ने लगा लिया मौत को गले

Sat, 08 Apr 2023 03:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Apr 2023 03:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलने पर उसकी प्रेमिका ने भी जान दे दी। बताया जाता है कि मोबाइल पर दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 
 

विज्ञापन
boyfriend and girlfriend committed suicide in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में शादी तय होने के बाद मामूली बात पर युवक का प्रेमिका से झगड़ा हो गया। शुक्रवार को मोबाइल पर दोनों की नोकझोंक हुई। इसके बाद युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली। उसका शव भी घर में फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन


पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवक की क्षेत्र के ही एक गांव में रिश्तेदारी है। युवक का रिश्तेदारी में ही 22 वर्षीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व युवती के परिजन को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवक के परिजनों से बात की और दोनों की शादी तय कर दी। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी।
विज्ञापन


Bareilly: मां के पास आया फोन- तुम्हारे बेटे की हत्या कर दी है; भाजपा के जिला पंचायत सदस्य और पत्नी पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व युवती का किसी बात को लेकर प्रेमी से विवाद हो गया था। घटना के बाद से दोनों के बीच बातचीत भी कम हो गई थी। इसको लेकर युवक ज्यादा परेशान था। शुक्रवार को युवक की युवती से मोबाइल पर बात हुई। दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। 

नहीं कराया युवक के शव का पोस्टमार्टम 

युवक के परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। परिजन उसे फंदे से उतारकर एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को घर लाया गया और कुछ ही देर बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

युवक की मौत की जानकारी मिलने पर उसकी मंगेतर ने भी शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। मामले की जानकारी होने पर परिजनों का शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में युवती के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Pilibhit News: रात में बहू की करतूत से पति बेहोश, ससुर के उड़े होश, सुबह जागे तो पता चली हकीकत
 

हालांकि कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रात नौ बजे तक शव फंदे पर ही लटका हुआ था। युवक और युवती के परिजन दोनों की मौत के मामले में कोई बात करने को तैयार नहीं हैं। युवक के परिजन यह तक बताने को तैयार नहीं हैं कि युवक की मौत कैसे हुई है, जबकि युवती के परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन कारण नहीं बता रहे हैं।

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि युवक की मौत की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। युवती के परिजन थाने आए थे। सूचना दी है लेकिन कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। देर रात पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed