फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blow a statue of Naxalism and terrorism

नक्सलवाद और आतंकवाद का पुतला फूंका 

Fri, 28 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Blow a statue of Naxalism and terrorism
आक्रोश - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
छत्तीसगढ़ के सुकुमा क्षेत्र में सीआरपीएफ जवानों पर हुए प्राण घातक हमले और जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के चार जवानों की शहादत से जिले के लोेगों में आक्रोश है। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन ने बृहस्पतिवार को घंटाघर से कलक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट गेट पर नक्सलवाद और आतंकवाद का पुतला जलाकर प्रधानमंत्री से सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को राष्ट्रविरोधी ताकतों से निपटने की खुली छूट देने की मांग की। 
विज्ञापन

व्यापार संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष/जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता की पहल पर हुए आक्रोश मार्च और प्रदर्शन में रॉयन इंटरनेशनल के छात्र-छात्राओं के अलावा भाजपा महिला मोर्चा, शाहजहांपुर यूथ ब्रिगेड, सेंट्रल बार एसोसिएशन, जेसीआई, लायंस क्लब इंटरनेशनल, वैश्य महासम्मेलन की महिला विंग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। घंटाघर पर इन सभी ने नक्सलवाद और आतंकवाद का पुतला तैयार किया और नारेबाजी करते हुए चल पड़े। 
विज्ञापन

आक्रोश मार्च बहादुरगंज, सदर बाजार और खिरनीबाग होते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचा। वहां पुतला जलाकर नारेबाजी करके सभी ने सभा के माध्यम से नक्सलवाद और आतंकवाद की कड़ी भर्त्सना की। इस मौके पर किशोर गुप्ता ने कहा कि सैनिकों का अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है। पाकिस्तान जैसी सर्जिकल स्ट्राइक जम्मू कश्मीर समेत नक्सलवादी क्षेत्रों में किए जाने की जरूरत है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल बार के अध्यक्ष रामभरोसे लाल सुमन और सचिव अजय वर्मा ने सुरक्षा बलों पर हमलों की निंदा करते हुए उनमें शामिल जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की मांग की। यूथ बिग्रेड के आशीष वर्मा ने कहा कि नागरिक सुविधाओं में भले ही कटौती करनी पड़े, जवानों को बेहतर हथियार मुहैया कराए जाएं। व्यापारी नेता अनुज गुप्ता और रोहित गुप्ता सर्वोच्च न्यायालय से सैनिकों को विशेष अधिकार दिए जाने का अनुरोध किया। बाद में विभिन्न संगठनों की ओर से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर सुरक्षा बलों को व्यापक अधिकार के साथ सुरक्षा के संसाधनों से लैस किए जाने पर जोर दिया गया है। प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों से जुड़े नीरज श्रीवास्तव, मंजुला बाथम, विमलेश सक्सेना, चंद्रकांता, कल्याणी, रेखा तिवारी, विपेश खंडेलवाल, अमिताभ तिवारी, अमित शर्मा, रिद्धि बहल, निशा गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, रोमिता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, सारिका अग्रवाल, मुनीश परिहार, गौरव सिंह, अनूप सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed