{"_id":"6a304b9b005e2e2e800b92ea","slug":"block-causing-trouble-for-passengers-trains-running-late-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176272-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यात्रियों के लिए ब्लॉक बन रहा मुसीबत...विलंब से आ रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यात्रियों के लिए ब्लॉक बन रहा मुसीबत...विलंब से आ रही ट्रेनें
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अप और डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया ब्लॉक यात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है। सोमवार को ब्लॉक के चलते ट्रेनों के रुकने पर यात्रियों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
सोमवार बंथरा और शाहजहांपुर के बीच अप लाइन और रोजा व शाहजहांपुर के बीच डाउन लाइन पर ब्लॉक लिया गया। 1:35 बजे से ब्लॉक शुरू होने के चलते डाउन लाइन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस 12:38 बजे के स्थान पर शाम 6:02 बजे आई। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
कोलकाता एक्सप्रेस भी सवा एक बजे के स्थान पर साढे़ सात बजे आई। अवध असम भी डेढ बजे के स्थान पर 4:35 बजे आई। समर स्पेशल भी करीब चार घंटे विलंब से आई। इसी तरह अप लाइन पर भी कई ट्रेनें ब्लॉक में फंसी रहीं। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि अप और डाउन लाइन पर ब्लॉक के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां तय स्थान से विलंब से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
--
स्टेशन पर मांग रहे भीख, आरपीएफ ने पकड़ा
रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वालों से यात्री काफी परेशान हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ ने एक भीख मांगने वाले को पकड़ लिया। अन्य को खदेड़ दिया गया।