फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP MLA Chetram son beat up a youth vitim family members jammed highway

भाजपा विधायक चेतराम के बेटे ने युवक को पीटा, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 27 Jan 2021 03:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Jan 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Chetram son beat up a youth vitim family members jammed highway
नाराज परिजनों ने शाहजहांपुर-पलिया राजमार्ग किया जाम - फोटो : amar ujala

शाहजहांपुर में पुवायां विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चेतराम के बेटे नीरज ने अपने साथियों के साथ एक युवक को मंगलवार रात पीट दिया था। सदर बाजार थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो नाराज परिजनों ने शाहजहांपुर-पलिया स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोगों ने जाम खोला। 

विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर गांव में रहने वाले पूर्व प्रधान गंगासागर वर्मा का रिश्तेदार शंकर मंगलवार रात करीब नौ बजे गांव में एक दुकान पर बैठा था। तभी वहां विधायक का बेटा नीरज अपने साथियों के साथ आया और उसे वहां से जाने को कहने लगा। मना करने पर नीरज ने शंकर को मारा-पीटा और गला दबाने का प्रयास किया। बाद में तालाब किनारे फेंक दिया। रात में ही सदर बाजार थाने में तहरीर दी गई लेकिन सुबह तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। 
विज्ञापन


नाराज परिजनों ने बुधवार सुबह 11 बजे शाहजहांपुर-पलिया राजमार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाए रखा। इसके बाद पुलिस ने नीरज व कुछ अन्य के खिलाफ सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कर ली। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक चेतराम ने बताया कि राजनीतिक षड़यंत्र के तहत उनकी व उनके बेटे की छवि बिगाड़ने के उद्देश्य से आरोप लगाए जा रहे है। कुछ लोग रास्ते पर बैठकर शराब पी रहे थे, जिन्हें रोका गया था। इसी बात को लेकर लोगों ने उनके बेटे पर आरोप लगाए हैं।

शाहजहांपुर में पुवायां विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चेतराम के बेटे नीरज ने अपने साथियों के साथ एक युवक को मंगलवार रात पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed