{"_id":"6aa44bc8686093dcde06d254","slug":"female-students-should-move-forward-towards-progress-without-fear-sp-rural-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184335-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डरे तरक्की की ओर कदम बढ़ाएं छात्राएं : एसपी ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डरे तरक्की की ओर कदम बढ़ाएं छात्राएं : एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
जीजीआईसी में कार्यक्रम में बोलतीं एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को अपने कॅरिअर के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे डरने के बजाय निडर होकर तरक्की की ओर कदम बढ़ाएं।
एसपी ग्रामीण ने छात्राओं की जिज्ञासाओं और सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को निडरता से अपनी बात रखनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय विवेकपूर्ण निर्णय लें तथा अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहें। प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने भी अधिकारी बनने तक की अपनी यात्रा और अनुभव साझा किए।
उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर छात्राएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। शिक्षिका नेहा मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीआईओएस हरिवंश कुमार और एसआई पारुल भी मौजूद रहीं। संवाद