फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diksharambh: The beginning of the student's journey towards convocation : Principal

दीक्षारंभ, विद्यार्थी के जीवन में दीक्षांत तक की यात्रा का शुभारंभ : प्राचार्य

Sat, 12 Sep 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Diksharambh: The beginning of the student's journey towards convocation : Principal
शाहजहांपुर में आर्य महिला ​डिग्री कॉलेज में यज्ञ में आहुति देतीं ​प्राचार्य व ​शि​क्षिकाएं। स्र - फोटो : 1
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को बीए प्रथम सेमेस्टर की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि दीक्षारंभ विद्यार्थी के जीवन में दीक्षांत तक की यात्रा का शुभारंभ है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा की उप प्रधान डॉ. गायत्री दीक्षित, प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी व छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ-पूजन और शांति पाठ के साथ किया। प्राचार्य ने छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कुलानुशासक प्रो. दुर्गावती सिंह ने छात्राओं को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सारिका अग्रवाल ने महाविद्यालय की आचार संहिता की जानकारी दी। इस मौके पर प्रो. रूपांशुमाला, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. श्वेता सक्सेना, डॉ. ज्योति गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed