फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Students in inter-colleges were made aware of cancer.

Shahjahanpur News: इंटर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को कैंसर के प्रति किया जागरूक

Sat, 12 Sep 2026 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students in inter-colleges were made aware of cancer.
मीरानपुर कटरा। नेशनल सोसायटी फॉर चेंज फॉर चाइल्डहुड कैंसर इन इंडिया (कैनकिड्स इंडिया) की ओर से शुक्रवार को श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज और सिउरा के श्री चेतराम सिंह इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के परियोजना प्रबंधक शशांक पटेल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में होने वाले कैंसर के शुरुआती लक्षणों की समय रहते पहचान कर उपचार के प्रति उन्हें, उनके अभिभावकों और आमजन को सचेत करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 19 वर्ष की आयु तक के लगभग 14,700 बच्चे, किशोर और युवा प्रतिवर्ष कैंसर से प्रभावित होते हैं। यह संख्या अन्य राज्यों की तुलना में अधिक होने पर भी केवल 42 प्रतिशत कैंसर मरीज ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहायता के लिए संस्था के हेल्पलाइन नंबर 9811284406 पर संपर्क किया जा सकता है। अंत में बलवंत सिंह कॉलेज के प्रबंधक हरिशंकर सिंह, प्रधानाचार्य दामोदर दास गंगवार और चेतराम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश यादव ने परियोजना प्रबंधक का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed