फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP got huge votes in Puwayan, Banda and Khutar.

Shahjahanpur News: पुवायां, बंडा और खुटार में भाजपा को जमकर मिले वोट

Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
BJP got huge votes in Puwayan, Banda and Khutar.
पुवायां। बंडा व खुटार नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को जमकर वोट मिले। बसपा प्रत्याशी के पक्ष में काफी कम वोट पड़े। सपा के नेता तमाम दावों के बाद भी अपनी प्रत्याशी को वोट दिलाने में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन


पुवायां नगर पालिका में भाजपा को पांच हजार से अधिक वोटों की लीड हासिल हुई। यहां भाजपा प्रत्याशी को 7534 वोट मिले। सपा को 2333 और बसपा प्रत्याशी को केवल 263 वोट ही मिल सके। नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को सबसे कम वोट दो बूथों पुवायां इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 375 और 376 पर 230-230 मिले। सबसे ज्यादा वोट 502 सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद बूथ पर प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी को सबसे ज्यादा 176 वोट गुरुनानक प्राइमरी स्कूल के बूथ पर मिले।
विज्ञापन


12 बूथों पर सपा के वोटों का आंकड़ा दहाई तक ही सीमित रहा। सबसे कम 44 वोट आंबेडकर प्राइमरी स्कूल छावनी में मिले। बसपा प्रत्याशी 13 बूथों पर दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सके। बसपा को सबसे ज्यादा 48 वोट पुवायां इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 372 पर मिले। सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद के बूथ संख्या 371 पर बसपा प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

खुटार नगर में भी भाजपा प्रत्याशी की भरी झोली

खुटार नगर पंचायत से भाजपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी को हार मिली थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी की झोली भर दी। नगर से भाजपा प्रत्याशी को 5576 वोट मिले हैं। सपा को 2030 और बसपा को 734 वोट मिले। बूथ संख्या 190 खुटार ब्लॉक के मीटिंग हाल के बूथ पर भाजपा को सबसे कम 94 और बूथ संख्या 200 जूनियर हाईस्कूल खुटार खास केंद्र पर सबसे ज्यादा 603 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी को सबसे कम वोट प्राइमरी स्कूल रसवां कलां के बूथ पर 31 और सबसे ज्यादा खुटार ब्लॉक के मीटिंग हाल के बूथ से 265 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी छह बूथों पर दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।


-------

बंडा में हार-जीत का अंतर 1502

बंडा नगर पंचायत में भाजपा को 5134, सपा को 3632 और बसपा को केवल 144 वोट ही मिल सके। भाजपा और सपा में हार-जीत का अंतर 1502 मत का रहा।

भाजपा को सभी बूथों पर तीन अंकों में वोट मिले तो सपा प्रत्याशी छह बूथों पर दहाई के अंक तक सीमित रही। बसपा प्रत्याशी 16 बूथों पर दहाई के अंक को भी नहीं छू सके। प्राइमरी स्कूल बंडा प्रथम बूथ पर तो उनको एक भी वोट नहीं मिला। यहां से चेयरमैन चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed