{"_id":"657c12ccb0e47ecceb070fdd","slug":"bjp-corporator-and-his-friend-attacked-for-protesting-against-illegal-construction-in-shahjahanpur-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: अवैध निर्माण के विरोध पर भाजपा पार्षद व उनके साथी पर हमला, पूर्व पार्षद के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: अवैध निर्माण के विरोध पर भाजपा पार्षद व उनके साथी पर हमला, पूर्व पार्षद के खिलाफ दी तहरीर
Fri, 15 Dec 2023 02:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:18 PM IST
सार
शाहजहांपुर में भाजपा पार्षद ने हमला करने का आरोप लगाते हुए पूर्व पार्षद के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि अवैध निर्माण का विरोध करने पर पूर्व पार्षद ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह और उनके साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद ने थाने में दी तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में भाजपा पार्षद व उनके साथी पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर हमला कर दिया गया। उन्होंने पूर्व सभासद पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अजीजगंज से पार्षद मनीष गुप्ता ने चौक कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्परिवार देर रात करीब 12 बजे वह पार्षद प्रदीप सक्सेना के साथ निकल रहे थे। कुछ लोग रात में एक जगह निर्माण कराते दिखे। उनके टोकने पर आरोपियों ने बेलचे व डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में वह व पार्षद प्रदीप सक्सेना घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई का आश्वसन दिया है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन