{"_id":"51fa283a539325bd0afacf7c7cf436dc","slug":"bismil-martyr-sacrificed-in-the-interest-of-the-country-inspiring-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद बिस्मिल का देश हित में बलिदान प्रेरणादायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद बिस्मिल का देश हित में बलिदान प्रेरणादायक
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले जिले के क्रांतिकारी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की 118वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग और संकल्प संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को खिरनीबाग के बिस्मिल पार्क में हुए कार्यक्रम में सभी ने बिस्मिल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और गोष्ठी में शहीद के बलिदान को प्रेरणादायक बताया।
सुबह छह बजे हवन-पूजन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम माल्यार्पण के बाद गोष्ठी हुई। इस अवसर पर संकल्प के अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि वीर जवानों की इस धरती ने तमाम देशभक्त पैदा किए। बिस्मिल ने जिन विचारों और भावनाओं के साथ देश हित में कुर्बानी दी, वह वर्तमान ओर भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र ने कहा कि बिस्मिल जयंती का यही मूल मंत्र है कि हम सभी देश को एकजुट बनाए रखने में योगदान देते रहें।
सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी ने कहा कि जिले की माटी में देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है। इसलिए राष्ट्रीय एकीकरण विभाग शहीदों की जयंती और पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित करता है। संचालन करते हुए ओंकार मनीषी ने शहीद बिस्मिल के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए। रामनिवास अग्निहोत्री, डॉ. ओरी लाल, देवी सक्सेना, जीसी मिश्रा ने बिस्मिल के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एसएस कालेज के प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, करुणेश अवस्थी, कमल चतुर्वेदी, चंद्रवीर गंगू, हिमांशु पाराशरी, मनमोहन त्रिपाठी, गीता पांडेय, ज्योति गुप्ता, ओमनारायण सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संकल्प के संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।