{"_id":"68826c55217ab8e30306b4dd","slug":"bikes-collided-a-young-man-died-two-people-were-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-148820-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक टकराईं, युवक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक टकराईं, युवक की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
विकास का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर। मीरानपुर कटरा रोड पर जुझारपुर गांव के पास बुधवार रात हादसा हो गया। आमने-सामने बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए।
क्षेत्र के जुझारपुर गांव निवासी 21 वर्षीय विकास पाल बुधवार रात करीब नौ बजे किसी काम से बाइक से बैसारा गांव जा रहे थे। इस बीच मीरानपुर कटरा की तरफ से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में विकास व दूसरी बाइक पर सवार नौगवां गोविंदपुर गांव निवासी आकाश व अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों के परिजनों को सूचना दी और तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। विकास की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विकास के शव को देख पिता महिपाल का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि विकास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। विकास दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था। हफ्ता भर पूर्व ही गांव आया था। संवाद