फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies in road accident on shahjahanpur Nigohi road

Road Accident: शाहजहांपुर में ट्रॉली के नीचे आने से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा गंभीर घायल

Thu, 07 Sep 2023 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 06:09 PM IST
सार

निगोही-शाहजहांपुर रोड पर बाइक सवार मामा-भांजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए, जिससे मामा की मौत हो गई। भांजा गंभीर घायल हो गया। 
 

विज्ञापन
Bike rider dies in road accident on shahjahanpur Nigohi road
demo pic

विस्तार

शाहजहांपुर में निगोही-शाहजहांपुर रोड पर टिकरी फाटक के पास पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के गांव सैंजना निवासी विशाल (19) की बाइक अनियंत्रित होने के कारण गेहूं की बोरियों से भरी ट्रॉली के नीचे आ गई। जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि उसका भांजा विश्वजीत गंभीर घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन


विशाल पेट में संक्रमण होने के कारण दवा लेने कांट जा रहा था। उसके साथ निगोही के खेड़ा संडा निवासी भांजा विश्वजीत भी था। दोनों बाइक से निगोही से शाहजहांपुर की तरफ रवाना हुए। रास्ते में टिकरी रेलवे फाटक के पास गेहूं से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आए वाहन को बचाने के फेर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रॉली के नीचे आ गई, ऐसे में ट्रॉली के नीचे आने से विशाल की मौत हो गई और उसका भांजा घायल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- INDIA vs Bharat: भाजपा पर भड़के मौलाना तौकीर रजा, कहा- गुलामी का प्रतीक 'इंडिया' नाम नहीं, राष्ट्रगान है
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया। इसी बीच तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा के भांजे आशुतोष सिंह भी वहां पहुचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, साथ ही घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर मधवापुर निवासी चालक अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

11वीं कक्षा का छात्र था विशाल

विशाल 11वीं कक्षा का छात्र था। वह बुधवार शाम को अपनी बहन शारदा देवी के घर आया था। रक्षाबंधन के एक सप्ताह बाद ही भाई की मौत से शारदा के आंसू नहीं थम रहे हैं। विशाल की मां पार्वती, भाई ज्ञानेंद्र व योगेंद्र का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed