फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza targets BJP Congress over India bharat controversy

मौलाना तौकीर रजा बोले: गुलामी का प्रतीक 'इंडिया' नाम नहीं, राष्ट्रगान है; भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Thu, 07 Sep 2023 06:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 06:11 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा खाना ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है। कांग्रेस गलत रही है। भाजपा उससे ज्यादा गलत कर रही है। 

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza targets BJP Congress over India bharat controversy
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'भारत' और 'इंडिया' नाम को लेकर छिड़े सियासी घमासान पर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने भाजपा, कांग्रेस और आरएसएस को निशाने पर लिया है। बरेली में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर मौलाना ने कहा कि हिंदुस्तान के तीन नाम हैं, जो हमेशा रहेंगे। राजनीतिक दल देश के नाम पर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया नाम गुलामी का प्रतीक नहीं है बल्कि राष्ट्रगान गुलामी का प्रतीक है। 

विज्ञापन


मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि राजनीति और वोटों को हासिल करने के लिए देश का कितना बड़ा नुकसान हो जाए, इन राजनीतिक दलों को कोई परवाह नहीं। भाजपा और आरएसएस इंडिया नाम से इतनी खौफजदा हैं कि 'इंडिया' को खत्म करने के लिए तैयार हो गईं। इंडिया को जो खत्म करना चाहता है या कोशिश कर रहा है। वो हमारे देश का दोस्त नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बकरी का दूध 100 रुपये प्रति लीटर के पार, 20 दिन में दोगुनी हुई कीमत; ये है कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


तौकीर रजा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के झंडे का भी हमेशा एतराज किया था। जब देश का झंडा तिरंगा है तो कांग्रेस पार्टी को अपना झंडा अलग रखना चाहिए था। इस बार गठबंधन का नाम इंडिया रखा है, ये सिर्फ राजनीतिक के लिए हैं। कांग्रेस गलत रही है। भाजपा उससे ज्यादा गलत कर रही है। 

राष्ट्रगान को बताया गुलामी का प्रतीक 

मौलाना ने बताया कि जब भाजपा ने कहा था कि गुलामी के प्रतीक खत्म किए जाएंगे तब मैंने लिखकर दिया था कि गुलामी का प्रतीक तो राष्ट्रगान है। यह बात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख को भी लिखी। उन्होंने इसका जबाव नहीं दिया। जन गण मन अधिनायक, अधिनायक शब्द किसके लिए इस्तेमाल किया गया है? 

उन्होंने कहा कि किंग जार्ज के लिए राष्ट्रगान गाया गया था। यह गुलामी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों से नफरत है तो हिंदू समाज के अच्छे शायर और कवि हैं, उनसे राष्ट्रगान लिखवाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के तीन नाम हैं। तीनों रहने चाहिए। इन नामों को खत्म करने की कोशिश का कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed