फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collided with a stray animal on the highway, two cousin brothers died

Shahjahanpur News: हाईवे पर छुट्टा पशु से टकराई बाइक, चचेरे-तहरे दो भाइयों की मौत

Tue, 09 Sep 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a stray animal on the highway, two cousin brothers died
मृतक सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : samvad
तिलहर (शाहजहांपुर) दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित हाजी नगला गांव के पास जयपुरिया स्कूल के सामने रविवार रात हादसा हो गया। छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नरसा नगला निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार अपने 25 वर्षीय चचेरे भाई वेदपाल के साथ रविवार शाम बरेली मोड़ के पास मछली पकड़ने के लिए गए थे। देर रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर हाजी नगला गांव के पास उनकी बाइक अचानक रोड पर आए छुट्टा पशु से टकरा गई और दोनों गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। वेदपाल के शव को देख उसकी पत्नी काजल व सुनील के शव को देख उसकी पत्नी रुचि बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वेदपाल की डेढ़ साल की एक बेटी सृष्टि व सुनील की एक बेटी प्रियंका व दो बेटे प्रशांत व सूर्या हैं। वहीं, सड़कों पर छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर इसका कोई सही हल न निकाला गया तो ऐसे ही लोगों की हादसों में जान जाती रहेगी।

--
छुट्टा पशुओं के कारण इन लोगों की गई हादसों में जान
- सेहरामऊ दक्षिणी के सरौरा-सरौरी गांव में सांड़ से टकराकर बाइक सवार हंसुआ जाजू गांव निवासी 55 वर्षीय छोटेलाल की मौत हो गई थी।

- पुवायां में सांड़ की टक्कर लगने से लखीमपुर खीरी के अनिल की मौत हो गई थी।
- अल्हागंज में सुगसुगी मोड़ पर छुट्टा पशु की वजह से मनीराम की मौत हो गई थी।

- जलालाबाद में छुट्टा पशु की वजह से समोद की मौत हो गई थी।

- कांट क्षेत्र में सांड़ से टकराए हरदोई के युवक की मौत हो गई थी।
- कांट के जमौर गौटिया गांव के बाइक सवार अखिलेश की सांड़ से टकराने से मौैत हो गई थी।
--
ट्रक से टकराए मोपेड सवार मछली विक्रेता की मौत
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर थाना क्षेत्र में जैतीपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से मछली विक्रेता की मौत हो गई।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी 45 वर्षीय बंदे हसन मछली विक्रेता थे। बड़े आले हसन ने बताया कि भाई बंदे हसन सोमवार की सुबह करीब छह बजे घर से मोपेड से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। भाई ने मछली भी नहीं पकड़ी और वापस घर के लिए चल दिए। जैसे ही भाई जैतीपुर रोड पर मंसूरपुर गौटिया के पास पहुंचा। तभी ट्रक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी हुस्न बानो का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। तीन बेटे व दो बेटियों के भी आंसू नहीं रुक रहे। संवाद

मृतक सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : samvad

मृतक सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed