{"_id":"8e559f860141bb634a855b5078b43424","slug":"bielo-performing-duty-to-boycott-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर बीएलओ ड्यूटी का बहिष्कार किया
शाहजहांपुर
Updated Mon, 11 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ददरौल ब्लाक के शिक्षकों के बीएलओ ड्यूटी बहिष्कार का समर्थन भी किया। इसके बाद शिक्षक एडीएम (प्रशासन) से मिले और एसडीएम सदर द्वारा बीएलओ ड्यूटी करने का दबाव बनाने पर नाराजगी जताई।
शिक्षक संघ के जिलामंत्री देवेश वाजपेयी के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने एडीएम से कहा कि शासन का आदेश है कि परिषदीय शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से दूर रखा जाए। बीएलओ, राशनकार्ड सत्यापन, स्वास्थ्य विभाग एवं निर्माण कार्य से भी शिक्षकों को मुक्त किया जाए, ताकि वे पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सकें।
शिक्षक नेता वाजपेयी ने कहा कि यदि परिषदीय शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराया गया तो संघ के सभी शिक्षक इसका विरोध करेंगे। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मुनीश पाल, सरताज अली, नवेंदु मिश्र, अरुण भदौरिया, राजकमल आर्य, प्रेमपाल वर्मा, चेतन वर्मा, जितेंद्र वर्मा, हनुमत प्रसाद प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, विश्वनाथ वर्मा, अरविंद गौतम, राजकुमार सिंह, यशपाल सिंह, विकास मिश्र, केके सिंह आदि मौजूद रहे।