फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhakiyu protested against black marketing of fertilizers

खाद की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू ने दिया धरना

Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protested against black marketing of fertilizers
तिलहर। समितियों पर खाद का टोटा और कालाबाजारी के विरोध पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने समस्याओं का निस्तारण किए जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

यूनियन के तहसील अध्यक्ष गेंदन लाल वर्मा ने बुधवार दोपहर तहसील सभागार के सामने अपनी मांगों को लेकर यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि सभी सोसाइटी पर खाद की बहुत बड़ी किल्लत है। प्राइवेट दुकानों पर सरकारी मूल्य से अधिक पर खाद देकर किसानों से वसूली हो रही है। इसे तत्काल बंद कराया जाये। यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन, डिजिटल एक्सरे मशीन, ब्लड बैंक, महिला चिकित्सक और नेत्र चिकित्सक न होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल समस्याओं के निस्तारण की मांग की। पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार ने यूनियन कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ धरनास्थल पहुंचे और आठ सूत्री मांगपत्र लिया। तहसीलदार ने समस्याओं का निस्तारण आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान यूनियन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सक्सेना, तहसील महासचिव ठाकुर नरवीर सिंह, फिरासत खां, श्रीनिवास प्रजापति, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed