{"_id":"68dd9b01e23ba9771409c5da","slug":"bareilly-uproar-a-month-ago-the-citys-pulse-was-gauged-by-raising-slogans-of-head-and-body-separated-shahjahanpur-news-c-4-vns1074-737490-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली बवाल : सिर तन से जुदा के नारे लगाकर एक माह पहले टटोली थी शहर की नब्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली बवाल : सिर तन से जुदा के नारे लगाकर एक माह पहले टटोली थी शहर की नब्ज
विज्ञापन
बरेली। शहर में 26 सितंबर को बवाल अनायास नहीं हुआ। खुराफातियों ने 20 अगस्त को ही पुराने बस अड्डे के पास सिर सन से जुदा के आपत्तिजनक नारे लगवाकर शहर के साथ पुलिस-प्रशासन की नब्ज भी टटोलने की कोशिश की थी। इस मामले में 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि, पुलिस अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
शहर में 18 से 20 अगस्त के बीच उर्स-ए-रजवी का आयोजन हुआ था। इस दौरान 20 अगस्त को कुल शरीफ की रस्म के बाद शाम सात बजे 20-30 अज्ञात लोगों का समूह पुराने बस अड्डे के पास पहुंचा और यहां सिर तन से जुदा के आपत्तिजनक नारे लगाने लगा। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो आपत्तिजनक नारे लगाने वाला समूह जा चुका था। उस उमस भी खुराफातियों ने माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की थी।
इस मामले में पुलिस ने 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हो सकी। एक महीने के बाद 26 सितंबर को बवाल को लेकर लोग 20 अगस्त की नारेबाजी को याद कर रहे हैं। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने कहा कि सीसी फुटेज की मदद से आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद