फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banthra overbridge construction work completed, traffic will start soon

Shahjahanpur News: बंथरा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा, जल्द शुरू होगा यातायात

Mon, 01 May 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Banthra overbridge construction work completed, traffic will start soon
- पांच महीने में ही पूरा हो गया निर्माण कार्य, रेलवे लाइन का काम भी 90 प्रतिशत पूरा
विज्ञापन

- सड़क के दोनों ओर लगाए जा चुके हैं पौधे, पुताई का काम 10 मई तक कर लिया जाएगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। बंथरा रेलवे स्टेशन से राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर कृभको फर्टिलाइजर को जाने वाली रेलवे लाइन के ऊपर 34 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ओवरब्रिज से यातायात शुरू हो जाएगा। ओवरब्रिज का निर्माण सिर्फ पांच महीने में किया गया है।
कांट स्थित कृभको फर्टिलाइजर से खाद का निर्यात किए जाने के लिए भारी संख्या में ट्रकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर ट्रांसपोर्ट का भारी खर्चा होने और यातायात बाधित रहने के दृष्टिगत कृभको फर्टिलाइजर स्वयं के खर्चे पर बंथरा रेलवे स्टेशन से कृभको फर्टिलाइजर तक रेलवे लाइन बिछा रहा है। इसी के साथ लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज बनाया गया है।
विज्ञापन

बंथरा के समीप ओवरब्रिज बनाने के लिए 34 करोड़ रुपये का ठेका एनएचएआई को दिया गया था। एनएचएआई ने कालूवाला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा को ओवरब्रिज बनाने के लिए नामित किया था। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण दिसंबर 2022 में शुरू कर दिया गया था। अक्तूबर 2023 तक निर्माण को पूरा करने का अनुबंध हुआ था। यह निर्माण कार्य अप्रैल में ही पूरा कर लिया गया है। एक-दो दिन में ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। सड़क के दोनों और पौधे भी लगाए जा चुके हैं। दोनों साइड लेन का भी निर्माण कर दिया गया है। कुछ पुताई का कार्य रह गया है, जो 10 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंथरा से कृभको फर्टिलाइजर तक रेल लाइन का काम भी पूरा
बंथरा से कृभको फर्टिलाइजर तक रेल लाइन बिछाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। रेलवे लाइन बिछाने का ठेका श्री कर्मी टेंडर्स बीकानेर को दिया गया था। ट्रेडर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर रौनक कुमार ने बताया कि बंथरा स्टेशन से फर्टिलाइजर तक 14 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। रेलवे लाइन के ऊपर इलेक्ट्रिक का काम भी लगभग हो चुका है। कुछ कार्य शेष है जिसे 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे लाइन का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

फर्रुखाबाद तक रेल लाइन की संभावना हुई प्रबल
बंथरा से कांट तक रेल लाइन बिछने के साथ ही आगे फर्रुखाबाद तक रेल लाइन पहुंचने की संभावना प्रबल हो गई है। लंबे अरसे से शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद रेल लाइन बिछाने की मांग की जाती रही है। बंथरा से कृभको फर्टिलाइजर तक रेल लाइन बिछाने के बाद फर्रुखाबाद तक रेल लाइन सुगमता से पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।


ट्रकों का आवागमन बंद होने से जाम से मिलेगी राहत
वर्तमान में कृभको फर्टिलाइजर पर खाद का निर्यात करने के लिए भारी संख्या में ट्रकों का प्रतिदिन आवागमन होता है। फैक्टरी के पास एक लेन में ट्रक खड़े रहने से अक्सर जाम की दिक्कत हो जाती है। हादसे की आशंका भी बनी रहती है। रेलवे से खाद की ढुलाई होने से ट्रकों की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed