फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Banks remained open as usual; transactions were unaffected.

Shahjahanpur News: सामान्य दिनों की तरह खुले बैंक, लेनदेन रहा अप्रभावित

Mon, 28 Sep 2026 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Banks remained open as usual; transactions were unaffected.
टाउनहाल स्थित स्टेट बैंक में ग्राहकों का काम करते बैंक कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। सरकार से आश्वासन मिलने के बाद बैंक यूनियनों ने सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी। रविवार देर शाम हड़ताल स्थगित होने की सूचना प्रसारित होने के बाद आम लोगों को भी इसकी जानकारी हो गई। इसके चलते सोमवार को बैंकों के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा और सामान्य दिनों की तरह बैंक खुले। ग्राहकों ने बैंक में पहुंचकर लेनदेन किया।
विज्ञापन

बैंक यूनियनों की तीन दिन की हड़ताल होने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने के साथ ही करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित होने की आशंका थी। सरकार की ओर से बैंक यूनियनों के पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद यूनियनों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सभी बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले और कामकाज हुआ। ग्राहक भी लेनदेन के लिए बैंकों में पहुंचे। एलडीएम अरविंद गुप्ता ने बताया कि हड़ताल स्थगित होने की जानकारी अधिकांश ग्राहकों को रविवार रात ही हो गई थी। सोमवार सुबह बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले और बैंकिंग कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed