फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bank has given auctioned land even after paying the loan

कर्ज अदा करने के बाद भी बैंक ने नीलाम करा दी जमीन

Thu, 22 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अजीत गुट) के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर पुवायां तहसील के किसान तेजा सिंह की गलत तरीके से नीलाम कराई गई जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस प्रकरण से डीएम और पुवायां के एसडीएम को अवगत कराने के साथ ही भाकियू नेताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने पुवायां तहसील के गांव बिराहिमपुर झंझरिया निवासी तेजा सिंह की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम ज्ञापन दिया। तेजा सिंह ने बताया कि उनकी साढ़े छह एकड़ कृषि भूमि गाटा संख्या 384, 385, 416, 417 और 449 पर दर्ज है। इस जमीन पर पंजाब एंड सिंध बैंक की मोहिउद्ददीनपुर शाखा से ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था। तेजा सिंह के अनुसार सारा ऋण चुकता करने के बावजूद बैंक ने आरसी जारी कर दी गई और तहसील के अधिकारियों ने बगैर सूचना दिए उनकी जमीन 9.60 लाख रुपये में नीलाम कर दी गई। इस प्रकरण मेें सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय के न्यायालय में वाद दायर करने पर 25 जुलाई तक के लिए स्टे जारी किया गया है। भाकियू नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट से नीलामी रद्द कराके जमीन पर किसान तेजा सिंह को कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed