फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Balendra, the main accused in farmer suicide case, arrested

Shahjahanpur News: किसान आत्महत्या प्रकरण का मुख्य आरोपी बालेंद्र गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 01:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 26 Aug 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Balendra, the main accused in farmer suicide case, arrested
पुवायां। गांव जेबा के किसान श्रवण कुमार शुक्ला को आत्महत्या के लिए विवश करने में नामजद मुख्य आरोपी बालेंद्र दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

श्रवण कुमार ने आठ जुलाई को तिलहर क्षेत्र में स्थित अपनी दो बीघा जमीन गांव नाहिल के बालेंद्र दीक्षित को बेची थी। श्रवण का आराेप था कि बालेंद्र ने बाद में रुपये देने की बात कही थी, लेकिन मुकर गया। दो बार तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर श्रवण ने 21 अगस्त को जहर खा लिया था। इलाज के दौरान उसी दिन उनकी मौत हो गई थी। श्रवण की मौत के बाद बालेंद्र को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया था।
विज्ञापन

श्रवण के पुत्र मृत्युंजय शुक्ला ने बालेंद्र और विनय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि शनिवार की रात बालेंद्र को पकड़ लिया गया है। विनय की तलाश चल रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जिला बदर किए गए बड़ागांव के सुनील और न्यायालय के वारंट के आधार पर गांव कंजा पुरेना के विजयपाल, सबलापुर के श्यामबाबू, सुरेश चंद्र को भी पकड़ा है। चारों को कोर्ट में पेश किया गया है।

----
आरोपी को लग्जरी गाड़ी से ले जाया गया सीएचसी और कोर्ट
तमाम किरकिरी के बाद भी पुलिस का रवैया नहीं बदल रहा है। श्रवण कुमार के परिजन पहले ही पुलिस पर तमाम आरोप लगा रहे हैं। 21 अगस्त को पंचायत के बाद श्रवण कुमार की जहर खाने से मौत होने के बाद आरोपी को रात में थाने से छोड़ दिया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार को मेडिकल के बाद आरोपी को लग्जरी कार से ही कोर्ट भेजा गया है। सीएचसी और थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो रिकार्डिंग चेक करने से आरोपी को वीवीआईपी सुविधा देने का सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed