फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Azad Samaj Party's demonstration on the arrest of the national president

एएसपी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Mon, 04 Jul 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party's demonstration on the arrest of the national president
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आजाद पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की राजस्थान में गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने सहयोगी संगठन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एएसपी के जिलाध्यक्ष नेवाजी और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु उपाध्याय को दोनों संगठनों की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे गए। कहा गया कि कोरोना महामारी में राजस्थान मेें कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के 28 हजार कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय गहलौत सरकार हटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उनके समर्थन में शांतिपूर्ण धरना देने जा रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कराकर सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटने का काम किया है। इसलिए उन्हें तत्काल रिहा कर कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी के जिला प्रभारी महेश सागर, भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष अमित आजाद, जयंत नागपाल, रोशन सिंह, महेश कुमार प्रजापति, अर्जुन वाल्मीकि, संतोष चौधरी, देव सिंह, पुरुषोत्तम गोतम, सौरभ जाटव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed