{"_id":"675dd5c5e9d8c91b9804c775","slug":"ayush-murder-case-notice-pasted-on-the-houses-of-four-absconding-accusedayush-murder-case-notice-pasted-on-the-houses-of-four-absconding-accused-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-133490-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष हत्याकांड : फरार चार आरोपियों के मकानों पर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष हत्याकांड : फरार चार आरोपियों के मकानों पर नोटिस चस्पा
Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आयुष हत्याकांड में फरार चल रहे चार आरोपियों के मकानों पर थाना सदर बाजार पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिए हैं। इसमें लिखा गया है कि 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक थाने में हाजिर हों, नहीं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दो दिसंबर को ओसीएफ रामलीला मैदान में आयुष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आयुष के पिता ने 13 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हत्याकांड के 11 आरोपी जेल जा चुके हैं। इनमें से दो ने कोर्ट में सरेंडर किया था। आरोपी स्वप्निल शर्मा, शेखर मौर्य, अनमोल और अनुज फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगातार दबिशें दे रही हैंं। पुलिस ने अब फरार चल रहे चारों आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
सदर थाना प्रभारी ने चारों नामजद आरोपियों के मकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। मुकदमे में हिंदू युवा वाहिनी का पूर्व जिलाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा भी आरोपी हैं। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के मकान पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। समय से हाजिर नहीं होने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।