फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attempt to spoil the atmosphere by tampering with the statue of Dr. Ambedkar

Shahjahanpur News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने को कोशिश

Tue, 23 Sep 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Attempt to spoil the atmosphere by tampering with the statue of Dr. Ambedkar
रोजा। अराजक तत्वों ने रविवार देर रात डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे सोमवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान के पति ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर गंगा सिंह ने ग्रामीणों को समझाते हुए प्रतिमा को ठीक कराया। मामले को शांत किया।
विज्ञापन

वहीं, गांव के जयराम गौतम व अर्जुन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव जमुही में कुछ शरारती तत्व ने गांव में लगी डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर लोगों की मदद से प्रतिमा को ठीक कराया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पिकेट ड्यूटी लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed