{"_id":"6259bdfe359d5a15f55832c7","slug":"association-will-deliver-forms-to-colleges-for-girl-students-shahjahanpur-news-bly481614152","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के लिए फार्म कॉलेजों में पहुंचाएगी एसोसिएशन, ट्रायल लेने को बुलाएंगे सीनियर महिला खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के लिए फार्म कॉलेजों में पहुंचाएगी एसोसिएशन, ट्रायल लेने को बुलाएंगे सीनियर महिला खिलाड़ी
विज्ञापन
मनोज यादव
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में जनपद में मात्र तीन लड़कियां हुआ करती थीं जो यूपी टीम के लिए ट्रायल देने के लिए पहुंचती थीं। इस बार जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज में क्रिकेट खेलने के लिए छात्राओं की लाइन लगी हुई है। छात्राओं की इतनी संख्या देखने के बाद शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उत्साहित हैं। कॉलेजों की छात्राओं ने यूपी ट्रायल के लिए फार्म भरने की इच्छा जताई तो एसोसिएशन ने कॉलेजों में फार्म उपलब्ध कराने का वादा किया है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च है।
जनपद में वृंदा भसीन, इशिता जैन समेत तीन लड़कियां ही क्रिकेट को लेकर काफी उत्साहित थीं। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला ने अभियान चलाया तो छात्राओं में भी उत्साह जागा। कॉलेजों ने नोटिस निकालकर नामांकन शुरू कर दिए। एसएस कॉलेज में करीब 80 और जीएफ कॉलेज में 48 छात्राओं के नाम पंजीकरण कर उनके बीच मैच कराया। जीएफ कॉलेज ने दो टीमों का गठन कर दिया, जबकि एसएस कॉलेज ने एक टीम बनाकर अभ्यास शुरू कर दिया है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक ने भी छात्राओं का भरपूर सहयोग करने का वादा किया।
छात्राओं ने जनपद स्तर पर होने वाले ट्रायल में शामिल होने के लिए इच्छा जताई। उन्होंने एसोसिएशन से संपर्क साधा तो पदाधिकारी भी उत्साहित हो गए। सह सचिव मनोज यादव ने छात्राओं को सहूलियत देने के उद्देश्य से कॉलेजों में क्रीड़ा सचिव के पास फार्म उपलब्ध कराने का वादा किया है। मनोज यादव ने बताया कि आवेदन करने वाली छात्राओं का जनपद स्तर पर ट्रायल कराया जाएगा। अच्छा खेलने वाली छात्राओं का चयन यूपी के लिए होगा। वहां से ट्रायल के बाद यूपी टीम का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
ट्रायल में इंडियन टीम की खिलाड़ी को बुलाने का प्रयास
मनोज यादव बताते हैं कि लंबे समय के बाद क्रिकेट को लेकर छात्राओं में इतना उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्राओं के उत्साह को देखते हुए जनपद स्तर पर होने वाले ट्रायल में इंडिया क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्नेहा राना को बुलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा यूपी टीम की चयनकर्ता शैली शर्मा व एकता बिष्ट को भी बुलाया जा सकता है।
छात्राओं को प्रेरित करेंगे
कॉलेज में खेल के संसाधन उपलब्ध हैं। छात्राओं को सभी सुविधाएं देने का प्रयास है। लड़कियों से फार्म भरवाने का काम करेंगे, जिस से वे भी अपना करियर बना सकें। -डॉ. मोहम्मद तारिक, प्राचार्य जीएफ कॉलेज