फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ashok Meena transferred...Rajesh S. will be the new SP of Shahjahanpur

Shahjahanpur News: अशोक मीणा का तबादला...राजेश एस.होंगे शाहजहांपुर के नए एसपी

Wed, 11 Sep 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 11 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ashok Meena transferred...Rajesh S. will be the new SP of Shahjahanpur
शाहजहांपुर। 14 महीने के कार्यकाल के बीच पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह पर झांसी से राजेश एस. को शाहजहांपुर का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन

25 जून को तत्कालीन एसपी एस. आनंद का तबादला होने के दो दिन के बाद फतेहगढ़ से आए अशोक कुमार मीणा ने चार्ज संभाला था। उनके आने के बाद अपराध का ग्राफ बढ़ गया था। हत्याओं के साथ अन्य घटनाएं हुईं, लेकिन एक-दो को छोड़कर सभी का खुलासा कर लिया गया। मदनापुर का गोविंद सक्सेना हत्याकांड का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। एसपी की कार्यशैली की वजह से अधिवक्ताओं से लेकर सत्तापक्ष के कुछ नेता भी संतुष्ट नहीं थे। मंगलवार की शाम को अशोक मीणा का तबादला कर दिया गया। उन्हें सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह पर झांसी के एसपी राजेश एस. को शाहजहांपुर का एसपी बनाया गया है। तमिलनाडु के रहने वाले राजेश एस. वर्ष 2011 बैच के आईपीएस हैं। वह इलेक्ट्रानिक्स और कम्यूनिकेशन में बीई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed